फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पराली जलाने से स्वास्थ्य व पर्यावरण को होता नुकसान

Sat, 07 Oct 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आकांक्षात्मक ब्लाॅकों में संकल्प सप्ताह के तहत सभी न्याय पंचायतों में पराली प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक किया गया। साथ ही ईकेवाईसी भी कराई गई। किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को आकांक्षात्मक ब्लाॅक जगदीशपुर, बाजारशुकुल व जामो में पराली प्रबंधन सीआरएम (क्राप रेज्डियू मैनेजमेंट) के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगदीशपुर के एडीओ एजी शशांक शुक्ला ने बताया कि धान की कटाई के बाद जो किसान पराली जला देते हैं, इससे वायु प्रदूषण के साथ स्वास्थ्य व जमीन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
खेती किसानी से जुड़ी तकनीकी जानकारी के साथ साथ पीएम किसान समाधान कैंप का भी आयोजन किया गया। उपनिदेशक कृषि डाॅ. लाल बहादुर यादव ने बताया कि जिन किसानों द्वारा अब तक पीएम किसान योजना के तहत ईकेवाईसी नहीं कराई है, उन किसानों को 15 वीं किस्त का भुगतान नहीं प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें