फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: सत्यापन में देरी, 270 विद्यालयों को नोटिस

Thu, 12 Dec 2024 11:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ठंड शुरू होने के बाद भी परिषदीय स्कूलाें में पढ़ने वाले बच्चों को यूनिफॉर्म व स्वेटर की धनराशि नहीं मिल पा पाई है। जिसमें जिले के करीब 1100 बच्चे प्रभावित हैं। वहीं जिम्मेदारों की मानें ताे प्रेरणा पोर्टल पर छात्रों का सत्यापन नहीं होने के कारण डीबीटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले 270 विद्यालयों को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जिले के 270 परिषदीय व कस्तूरबा विद्यालयों को नोटिस भेजकर प्रेरणा पोर्टल पर सत्यापन नहीं करने का आरोप लगाया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने अपने आदेश में कहा है कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अध्यापक स्तर पर सत्यापन प्रेरणा पोर्टल पर प्रमाणीकरण कराए जाने के लिए बार-बार निर्देशित किया गया है। संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से एक्सेल शीट के माध्यम से अवगत कराया गया है कि कुछ विद्यालय इस कार्य को पूर्ण नहीं कर रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को डीबीटी का लाभ प्राप्त नहीं हो सका है।
यह विभागीय कार्यों के प्रति उदासीनता तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की तरह है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया जाता है कि अध्यापक स्तर पर लंबित सत्यापन कार्य के साथ-साथ पूर्व के वर्षों के छात्र-छात्राएं यदि प्रदर्शित हो रहे हैं तो उन्हें हटा कर तत्काल पूर्ण करें। इसके बाद सुसंगत साक्ष्य सहित अपना स्पष्टीकरण तीन दिन में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में अनुशासनात्मक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें