फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलाम होगी आवासीय परिसर में उगाई गई फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर से सटे जगदीशपुर गांव में जजेज आवास के लिए अधिग्रहित भूमि पर धान की फसल तैयार कराना कई किसानों को भारी पड़ गया। राजस्व कर्मियों की स्थलीय रिपोर्ट के बाद एसडीएम ने तैयार फसल की नीलामी के लिए दस नवंबर की तिथि तय करते हुए नायब तहसीलदार को नीलाम अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन

जिला स्थापित होने के बाद शहर से सटे जगदीशपुर राजस्व ग्राम में दीवानी न्यायालय में कार्यरत जज व अन्य कर्मियों के आवास के लिए 11 हेक्टेयर भूमि किसानों से क्रय की गई है। क्रय के बाद उक्त भूमि अभिलेखों में दर्ज भी हो गई है। इस बार कुछ अज्ञात लोगों की ओर से उक्त अधिग्रहित भूमि के कुछ भाग में धान की फसल लगा दी गई।
सूचना मिलने पर जिला जज अमेठी ने 29 अक्टूबर को जिला प्रशासन से अपने स्तर से उक्त फसल की नीलामी कराने का निर्देश दिया था। डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल उग्रसेन सिंह मौके की पड़ताल करने गए तो करीब तीन हेक्टेयर में धान की फसल पाई गई।
विज्ञापन

लेखपाल व तहसीलदार की रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम संजीव कुमार मौर्य ने तैयार फसल की नीलामी के लिए दस नवंबर की तिथि नियत करते हुए नायब तहसीलदार बलवीर सिंह को नीलाम अधिकारी नामित किया है।
एसडीएम ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार कुछ भाग की फसल में रोग लग गए हैं जबकि कुछ भाग की फसल ठीक है। कहा कि इसमें करीब 90 कुंतल धान मिलने की संभावना बताई गई है। मंगलवार को नियमानुसार फसल की नीलामी कराते हुए राशि राजस्व खाते में जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें