अमेठी सिटी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज धरौली, मुसाफिरखाना में शनिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बैडमिंटन में नंदिनी और खो-खो में अमित कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। दौड़ प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम, अर्चिता द्वितीय और सौम्या तृतीय रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में अमित कुमार ने पहला, सौरभ ने दूसरा और रोली यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दौड़ प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में सुमन प्रथम, मासूम द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। बालक वर्ग में अंकित प्रथम, शिवांश द्वितीय और प्रिंस तृतीय रहे।
प्रधानाचार्य सुनील कुमार विश्वकर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन को भी मजबूत करती हैं। प्रतियोगिताओं के संचालन में राज कुमार, संजय सिंह, जय सिंह चौधरी, लवकुश गुप्ता, दशरथ यादव और सुरजीत सरोज का सहयोग रहा। अंत में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।