फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में नंदनी व भाषण में मनप्रीत प्रथम

Fri, 29 Aug 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्त्रोत : ​श
विज्ञापन
अमेठी। राजकीय हाईस्कूल चेतरा बुजुर्ग में बृहस्पतिवार को मिशन प्रबोधन कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षिक गतिविधियां हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत गोष्ठी से हुई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, अध्ययन की विधि, समय प्रबंधन और परीक्षा पद्धति पर उपयोगी टिप्स दिए।
विज्ञापन




गतिविधियों के बाद विद्यालय परिसर में सामान्य ज्ञान और रंगोली प्रतियोगिता हुई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम, नाजमीन द्वितीय और सुनैना तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में नंदनी ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में मनप्रीत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। सत्यम द्वितीय और जाहिद तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में आंचल ने अपनी रचनात्मकता से प्रथम स्थान पाया। अलशिफा द्वितीय और नाजमीन तृतीय स्थान पर रहीं।



प्रधानाचार्य राजेंद्र जायसवाल ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में सहायक होती हैं। उन्होंने छात्रों को निरंतर परिश्रम कर सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें