फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मुहूर्त का इंतजार, नहीं भरा पर्चा

Thu, 20 Apr 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नगरीय निकायों के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए पत्रों की बिक्री के साथ ही नामांकन चल रहा है। नामांकन प्रक्रिया के तीन दिन बीतने के बाद भी अध्यक्ष पद लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या शून्य रही। जबकि सभासद पद के लिए 22 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अफसर को नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कई प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। शुभ मुहूर्त न होने से तीसरे दिन बुधवार को भी नामांकन संख्या शून्य रही। प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। वार्डों में सभासद पद के लिए प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल हो रहे हैं।
बुधवार को नगर पालिका परिषद गौरीगंज में अध्यक्ष पद के लिए 14 व सदस्य पद के लिए 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि वार्ड संख्या छह से प्रत्याशी सुमित्रा व सुषमा, वार्ड संख्या 10 से रामराज, वार्ड संख्या 13 से विवेक कुमार, वार्ड संख्या 18 से विनोद, वार्ड संख्या 22 से सुनीता व शिवकुमारी ने सभासद पद के लिए नामांकन किया। जायस में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सभासद पद के लिए 34 पर्चों की बिक्री हुई। सभासद पद के लिए 14 प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अफसर को नामांकन पत्र सौंपा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अमेठी में अध्यक्ष पद के लिए तीन व सदस्य पद के लिए नौ पर्चों की बिक्री हुई। नासिर ने वार्ड संख्या एक के सभासद पद के लिए नामांकन किया। नगर पंचायत मुसाफिरखाना में अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हुई। किसी प्रत्याशी ने अध्यक्ष व सभासद पद के लिए नामांकन नहीं किया। जबकि यहां तीन सभासद पद के लिए पर्चे की बिक्री हुई।
सपा प्रत्याशियों ने खरीदा पर्चा
नगर पालिका गौरीगंज में तारा, जायस में उमा देवी सोनकर व अमेठी में जमीरुल को सपा ने मंगलवार को प्रत्याशी घोषित किया था। बुधवार को सभी प्रत्याशियों ने संबंधित रिटर्निंग अफसर कक्ष पहुंचकर नामांकन पत्र खरीदा।
मुस्तैद रही पुलिस
तीसरे दिन बुधवार को नामांकन स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस मुस्तैद रही। पहले एक-एक व्यक्तियों की गहनता से जांच के बाद ही लोगों को नामांकन परिसर व कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। कलेक्ट्रेट मोड़ स्थित जामो रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। ऐसे में बिना जानकारी के कलेक्ट्रेट आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें