फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संतोष की मौत पर रहस्य बरकरार, विसरा सुरक्षित

Sat, 14 Sep 2024 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र में आठ सितंबर को पानी भरने के विवाद में युवक की पीटकर हत्या का आरोप था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अब जांच के लिए विसरा भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट के बाद युवक की मौत का राजफाश हो पाएगा। इधर, नामजद की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जायस क्षेत्र के गंगाराम का पुरवा गांव निवासी संतोष यादव (25) की आठ सितंबर की रात मौत हो गई थी। परिजनों ने एक दंपती सहित चार लोगों पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस भी दर्ज किया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में संतोष के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। इसके साथ ही उसकी मौत के कारण भी स्पष्ट नहीं पाए।
अब विसरा जांच रिपोर्ट ही संतोष यादव की मौत का असली राज खोल पाएगी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया। जिससे परिजनों में आक्रोश बढ़ रहा है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि विसरा रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच में मिलने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अफसरों को भेजी गई जांच रिपोर्ट
घटना के तीसरे दिन मंगलवार को नामजद महिला आरोपी को एक पुलिस पिकअप से गांव के ले गया था। जहां महिला अपने जानवरों को खाना खिलाने लगी थी। जब यह बात युवक के परिजनों को पता चली थी तो परिजनों ने हंगामा कर दिया था। इस मामले में पुलिस कर्मी की भूमिका जांच की जा रही है। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच रिपोर्ट अफसरों को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई उच्चाधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें