फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कला उत्सव प्रतियोगिता में छह प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा

Sat, 14 Sep 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
छात्रा को पुरस्कृत करते अति​थि
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राज्य स्तरीय कला उत्सव में जिले के छह होनहार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। मंडलीय कला उत्सव प्रतियोगिता में दोनों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


जिला स्तर के बाद बृहस्पतिवार को जीआईसी, अयोध्या में मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अमेठी के मेधावियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में जीजीआईसी, जायस की वजीहा जोहरा ने लोक गीत गायन तो सुधा ने बालिका वर्ग की मूर्ति कला प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज उड़वा के छात्र अमरजीत ने बालक वर्ग मूर्ति कला में पांच जनपदों के मेधावी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान के पुरस्कार पर कब्जा किया। जीजीआईसी जामो की कोमल, निधि पांडेय व काजल बानो की ओर से प्रस्तुत की गई नौटंकी कार्यक्रम को मंडलीय उत्सव में पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि जल्द ही कला उत्सव के प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें