फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो करोड़ से होगा नगर पालिका गौरीगंज में कायाकल्प

Thu, 01 Feb 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नगर पालिका गौरीगंज के विकास कार्यों के लिए लोन के रूप में स्वीकृत करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दीन दयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना में लोन की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पांच वार्डों में सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य किया जाना है। शहरी विकास योजना में नगर पालिका के लिए शासन स्तर पर ऋण दिया गया है। जिसमें कुल 199.50 लाख रुपये निर्धारित हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह पचेहरी ने बताया कि योजना में सबसे ज्यादा जरूरी क्षेत्रों को शामिल किया गया है। आम जनता को पक्का मार्ग व नाली जैसी मूलभूत सुविधा दी जा सके। इससे पहले लोग कच्चे मार्ग से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिसमें वार्ड संख्या 15 के लिए 39.90 लाख, वार्ड संख्या 19 के लिए 39.95 लाख, वार्ड संख्या सात के लिए 39.80 लाख, वार्ड संख्या नौ के लिए 39.85 लाख, वार्ड संख्या तीन के लिए 40 लाख का निर्धारण किया गया है। वार्ड संख्या 15 असैंदापुर से सभासद राजेश तिवारी ने बताया कि करीब 400 मीटर के सीसी रोड व नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव है। जिससे करीब 18 परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें