फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मथुरा के लिए जल्द चालू होंगी रोडवेज बसें

Thu, 01 Feb 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रोडवेज डिपो की ओर से लखनऊ-आगरा होते हुए मथुरा के लिए बसों का संचालन शुरू कराने की कवायद शुरू हो गई है। यात्री इन बसों के माध्यम से दर्शन के लिए जा सकेंगे। इसके साथ ही दो अन्य नई सेवाएं जल्द शुरू होगी। अमेठी डिपो की ओर से यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर रूट चार्ट एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या के लिए स्थानीय रोडवेज डिपो की ओर से बसों का संचालन कराया जा रहा है। श्रद्धालु व अन्य यात्रियों को डिपो की ओर से संचालित सेवाओं से सुविधा मिल रही है। डिपो की ओर से मथुरा के लिए भी बसों का संचालन शुरू करने की कवायद की जा रही है।
स्थानीय बस स्टेशन से अमेठी लखनऊ-आगरा होते हुए मथुरा के लिए दो बसें सेवा संचालित होगी। प्रयागराज में चल रहे माघ मेला के बाद यह सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इसमें दो बस सेवाएं अमेठी दुर्गापुर लंभुआ जौनपुर होते हुए बनारस संचालित होगी, जबकि दो बस सेवा अमेठी, मुंशीगंज-मुसाफिरखाना -जगदीशपुर-शुकुल बाजार-हैदरगढ़ होते हुए लखनऊ संचालित होगी। इसके माध्यम से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। डिपो की ओर से इन रूटों पर बसों के संचालन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

डिपो के पास हैं 43 बसें
अमेठी। स्थानीय डिपो में 40 बसें निगम की तो तीन अनुबंधित बसें हैं। जिसमें से दो जनरथ बसें अमेठी लखनऊ आजमगढ़ मऊ, दो बस सेवा अमेठी- दिल्ली, चार बसें अमेठी प्रयागराज, दो बस सेवा अमेठी लखनऊ बनारस, दो बस सेवा अमेठी अयोध्या, तीन बस सेवा अमेठी कानपुर, दो बस सेवा अमेठी शाहगंज, तीन बस सेवा अमेठी सुल्तानपुर, चार बस सेवा अमेठी लखनऊ आजमगढ़ मऊ तथा शेष बस सेवाएं अमेठी लखनऊ आजमगढ़ संचालित हो रही हैं। ठंड से यात्रियों के अभाव में एक्सप्रेस वे से होकर संचालित होने वाली दिल्ली की दो बस सेवा अभी स्थगित चल रही है।
चल रहीं तैयारियां
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि अमेठी -लखनऊ, आगरा-मथुरा के लिए बस सेवा संचालित कराई जाएगी। प्रयागराज मेला खत्म होने के बाद ये सेवाएं शुरू करने की उम्मीद है। बताया कि अमेठी दुर्गापुर जौनपुर बनारस और अमेठी मुंशीगंज मुसाफिरखाना जगदीशपुर शुकुल बाजार हैदरगढ़ लखनऊ की सेवा जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। जिसकी तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें