फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कच्चा मकान गिरा, दादी और नातिन हुईं घायल

Mon, 21 Sep 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर के संसारीपुर में गिरा मकान। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
भादर। रामगंज के संसारीपुर गांव में शनिवार रात कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान में सो रहीं हीरावती (65) और उनकी नातिन ज्योति (12) मलबे में दब गईं। मकान गिरने की आवाज और परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में हीरावती और ज्योति को मामूली चोटें आईं। परिवार के लोगों ने बताया कि रात के समय अचानक मकान गिरने से सभी घबरा गए थे। आसपास के लोगों के पहुंचने से दोनों को जल्द बाहर निकाला जा सका।


घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार अजय सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लिया और हादसे में हुए नुकसान की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व कर्मियों ने मकान की स्थिति और नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों ने जर्जर मकान में रह रहे परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें