फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सांसदजी मार्ग बनवा दीजिए

Fri, 15 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ग्राम पंचायत दरखा में बदहाल कच्चे मार्ग का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने अब कांग्रेस सांसद से गुहार लगाई है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर ग्रामीणों ने सांसद को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को सौंपा। उधर, सुबह भी ग्रामीणों ने बदहाल मार्ग पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन




अमेठी की ग्राम पंचायत दरखा के ग्रामीण चार वर्षों से लगातार गांव से निकलने वाले बदहाल दरखाडीह व सरायहीरमती संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। ग्राम प्रधान संग प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई तो आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग का पूरे दत्ता, पूरे बरियार, दरखाडीह, पूरे चंदिका सहित महाराजपुर, ककवा, सरैया, अगहर, लालशाहपुर, पंडरी अन्य गांव के ग्रामीण खेती-किसानी संग आवागमन के लिए उपयोग करते हैं।


यह कच्चा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। बृहस्पतिवार को भी ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। इसके बाद विनोद कुमार पांडेय की अगुवाई में ग्रामीणों ने कांग्रेस कार्यालय में पहुंचकर कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा को संबोधित ज्ञापन कांग्रेस जिलाध्यक्ष को दिया। ग्रामीणों ने सांसद से बदहाल मार्ग का निर्माण कराने की मांग उठाई है। गांव में प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता राममहेश मिश्र, रामलली यादव, सुभद्रा यादव, मानू मिश्र, कपिल यादव, वेद प्रकाश प्रजापति, घनश्याम मिश्र, कामता यादव, प्रमोद सोनी अमिताभ मिश्र, प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें