फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पहले सत्र में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी व माइक्रो बायोलॉजी की शुरू होगी पढ़ाई

Fri, 15 Aug 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में पहले सत्र में अभी एनाटॉमी, फिजियोलॉजी व माइक्रो बायोलॉजी के डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई शुरू होने की उम्मीद है। इन विषयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके अलावा एमबीबीएस की कक्षाएं इसी सत्र में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन



मौजूदा समय में यहां रेफरल अस्पताल का संचालन हो रहा है। भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है। प्रशासनिक भवन का निर्माण पूरा हो गया है। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सत्र संचालन को लेकर एनएमसी की टीम ने हाल ही में कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों व अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया था, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। एमबीबीएस की 100 सीटें हैं, जिसमें प्रवेश के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की अनुमति मिलने का इंतजार है।


हालांकि, एमबीबीएस कक्षाओं के पूर्व यूपी मेडिकल फैकल्टी की ओर से मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल की 230 सीटों के सापेक्ष के 11 कोर्सों के संचालन की अनुमति दे गई है। इन सभी सीटों पर दो व तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स हैं, जिसमें अभी पहले सत्र में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी व माइक्रो बायोलॉजी कोर्स का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इन कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज तिलोई की प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि पैरामेडिकल की सीटें आवंटित हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें