फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 500 से अधिक लोग करेंगे योगाभ्यास

Thu, 18 Jun 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संजय चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम सुबह छह से आठ बजे तक होगा, जिसमें 500 से 600 लोग सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। इसके अलावा सभी तहसीलों, विकासखंडों, नगर निकायों, स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों, पंचायत भवनों, अमृत सरोवरों और स्टेडियमों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। योगाभ्यास स्थल पर बैठने, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी को एंबुलेंस और चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए ताकि वे इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकें। बैठक में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें