अमेठी । स्थानीय कोतवाली के एक गांव की रहने वाली छात्रा से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने पर की गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
थानाक्षेत्र एक गांव निवासी युवती का बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे बाजार से वापस आ रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक ने अपने रिश्तेदार के साथ रोक लिया। उसके साथ छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों के आ जाने से दोनों युवक भाग निकले। दोनों के भाग जाने के बाद पीड़िता थाने पहुंची, और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने केस दर्ज कराना तो दूर आरोपियों का बचाव करते हुए पीड़िता को लौटा दिया।
परेशान पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी डॉ इलमारन जी. ने मुलाकात कर अपनी पीड़ा सुनाई। पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने अमेठी पुलिस को केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा है।