राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ बहादुरपुर में आयोजित प्रतियोगिता में रंगोली बनाती छात्राएं। स्रोत: विद्य
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ बहादुरपुर में शुक्रवार को भाषण, निबंध, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में नैंसी ने प्रथम, तहसीन ने द्वितीय और अविनाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में तृषा प्रथम, नैंसी द्वितीय और आंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली में मोहिनी प्रथम, सविता द्वितीय और महिमा तृतीय रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में तृषा प्रथम, संजलि द्वितीय और काजन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर लेखन और रंगों के माध्यम से अपनी सोच व कल्पनाशीलता प्रस्तुत की। शिक्षकों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्य निशा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि पाठ्यक्रम के साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है। ऐसी प्रतियोगिताएं तार्किक सोच, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।