फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हर तरफ बिखरी तिरंगी रोशनी

Sat, 15 Aug 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सजा विकास भवन कार्यालय। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर से गांवों तक आजादी के पर्व का उल्लास दिखाई दिया। घरों की छतों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगे लहराते नजर आए। प्रमुख इमारतें केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगा उठीं। बाजारों में दुकानों के बाहर तिरंगे और सजावटी सामान लगाए गए।
विज्ञापन





बच्चों के हाथों में छोटे तिरंगे और युवाओं के तिरंगे रंग के परिधान पर्व की खुशी बढ़ा रहे थे। घरों की छतों पर लहराते झंडों के साथ परिवार आजादी के जश्न में शामिल हुए। बुजुर्गों के लिए यह मौका आजादी के संघर्ष और पुराने दिनों की यादें ताजा करने वाला रहा।




गांवों में भी घर-आंगन और सार्वजनिक स्थल तिरंगे से सजाए गए। खेतों की पगडंडियों से बाजारों तक तिरंगे की रंगत नजर आई। लहराता तिरंगा लोगों में आजादी के गौरव, बलिदान और देश के प्रति सम्मान की भावना जगा रहा था।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सजा विकास भवन कार्यालय। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें