फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुरुस्त कराया जाएगा मोचवा-महेशीपुर संपर्क मार्ग

Fri, 03 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भादर ब्लॉक क्षेत्र के जर्जर हो चुके मोचवा-महेशीपुर संपर्क मार्ग से आवागमन में हो रही परेशानी दो माह में दूर होगी। लोक निर्माण विभाग 24.20 लाख से मार्ग का नवनिर्माण करवाने जा रहा है। मार्ग निर्माण के लिए ठेकेदार चयन प्रक्रिया जारी है। दो माह में प्रस्तावित कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन




मोचवा-महेशीपुर गांव को जोड़ने वाला एक किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग जर्जर हो चुका है। ऐसे में मोचवा, महेशीपुर, लहना, खुदीपुर, भदांव, पीपरपुर, टिकरिया, रामपुर और पन्हौली सहित कई अन्य गांव के ग्रामीणों सहित 10 हजार लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गत दिनों ग्रामीणों की परेशानी को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधि ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को पत्र भेजा था। पत्र पर विभाग ने सर्वे करवाया, सर्वे में खड़ंजा मार्ग को पक्के मार्ग में तब्दील करने की आवश्यकता पाई गई।


इसके बाद 24.20 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन स्तर से प्रस्ताव मंजूर करते हुए धनराशि भी जारी कर दी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग निविदा प्रकाशित कर ठेकेदार चयन करने की कवायद में जुटा है। उम्मीद है कि ठेकेदार चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो माह में प्रस्तावित मार्ग का निर्माण कार्य पूरा होगा। इसके बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मार्ग के नवनिर्माण को मंजूरी मिली है। ठेकेदार चयन की प्रक्रिया गतिमान है। ठेकेदार चयन होने के बाद अवर अभियंता की निगरानी में समय से मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करवाते हुए लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें