फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मोबाइल की लत, आंखों के लिए बनी है घातक

Sun, 14 Apr 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मोबाइल की ओर बढ़ रहे इस युग ने आंखों को कमजोर बना दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन नेत्र रोग से संबंधित 50 से 60 मरीज आ रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञ जांच के साथ अत्यधिक मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने की सलाह दे रहे हैं।कोविड कॉल के बाद बढ़ा स्मार्ट फोन प्रयोग का चलन लोगों की आंखों को प्रभावित कर रहा है। अधिक देर तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से युवाओं और किशोर-किशोरियों की आंख में समस्या उत्पन्न हो गई है। अधिकतर मरीजों की आंख में जलन, कीचड़, सूजन आदि की समस्या सामने आ रही है। अधिक मोबाइल फोन के इस्तेमाल से युवाओं और किशोर-किशोरियों की आंख में समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

गौरीगंज के रमईपुर निवासी संदीप, गौरीगंज निवासी विशाल, माधवपुर की सुषमा और कटरा लालगंज के रामजी को आंख की परेशानी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमुद सिंह ने बताया कि अधिक देर तक मोबाइल फोन अथवा लैपटॉप या कंप्यूटर का प्रयोग करने से आंख में कंप्यूटर विजन सिंड्रोम नामक बीमारी होती है। ऐसे मरीज प्रतिदिन दस से 15 पहुंच रहे हैं। इससे दूर दृष्टि की समस्या होती है।
उन्होंने सुझाव दिया कि मोबाइल फोन और कंप्यूटर का प्रयोग 30 मिनट तक लगातार करने के बाद कुछ देर तक बंद कर देना चाहिए। कंप्यूटर आदि का प्रयोग करते समय नीली ग्लास का प्रयोग करना चाहिए। आंख में जलन आदि होने पर रगड़ना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
जिला अस्पताल के नेत्र परीक्षण अधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि मोबाइल फोन का प्रयोग करते समय ध्यान रखें कि आंखों के एकदम पास में न हो। रात में ज्यादा देर तक फोन यूज न करें। देर रात तक फोन यूज करने से नींद खराब होती है और बाद में ये आदत सी बन जाती है। मोबाइल को यूज करते समय 20 मिनट के बाद कम से कम 20 सेकेंड का ब्रेक जरूर ले इससे आंखों को राहत मिलेगी। इसके अलावा पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ कुमुद सिंह ने बताया कि आजकल मोबाइल का प्रयोग सबसे ज्यादा हो रहा है। बच्चों से लेकर बड़े तक लंबे समय तक मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं। इससे आंखों का पानी सूखने लगता है। लंबे समय तक मोबाइल स्क्रीन को न देखें। बिना किसी नेत्र रोग विशेषज्ञ के परामर्श के बाहर की दवा का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें