मुसाफिरखाना (अमेठी)। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम नलकूप पर अपने बाबा को खाना देने जा रही छात्रा को गांव के ही युवक ने पकड़ कर उसे खींच कर ले जाने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो ग्रामीणों को आता देख आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा का आरोप है कि शुक्रवार की देरशाम वह अपने बाबा को खाना देने के लिए नलकूप पर जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक युवक उसका हाथ पकड़ कर घसीटने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी ग्रामीणों को आता देखकर उसे छोड़कर भागा। पीड़िता ने डायल 112 व थाने पर पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर थानाध्यक्ष सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आरोपी खाना देने जा रही लड़की को रास्ते से आने जाने से मना करता है, जबकि रास्ता सार्वजनिक है। आरोपी को बुलाया गया है। जांच के बाद सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।