फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उमस से बुरा हाल, पंखे-कूलर भी नहीं दे सके राहत

Sat, 01 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बारिश के बाद राहत की उम्मीद लगाए लोगों को शुक्रवार को उमस ने बेहाल कर दिया। सुबह से तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे। घरों में पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे सके। जरूरी काम से बाहर निकले लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा, जबकि दोपहर में बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ भी कम रही।
विज्ञापन



गौरीगंज के कपड़ा कारोबारी आनंद बरनवाल ने बताया कि उमस के कारण ग्राहक अधिक देर तक दुकानों पर नहीं रुक रहे हैं। राहगीर अजय कुमार ने कहा कि बारिश के बाद राहत की उम्मीद थी, लेकिन उमस ने सफर मुश्किल कर दिया। चौक बाजार की किरन के अनुसार, कुछ देर बाहर रहने पर ही बेचैनी और थकान महसूस होने लगती है।


हालांकि किसानों के लिए यह मौसम लाभदायक साबित हो रहा है। किसान कमला मिश्र ने बताया कि बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी है, जिससे धान की फसल को फायदा मिल रहा है और सिंचाई की जरूरत कम हुई है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत और न्यूनतम 66 प्रतिशत रही। अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन उमस से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें