फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Sat, 03 Jun 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
घायल युवक
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। सीवान में पंप सेट की रखवाली कर रहे युवक पर बीते बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक को मृत समझ बदमाश फरार हो गए। शोर सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देखकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाने के पेंडारा गांव निवासी आदित्य कुमार सिंह गुरुवार की रात सीवान में अपने खेत पर लगे पंप सेट की रखवाली करने गए थे। रात में अचानक पहुंचे बदमाशों ने आदित्य पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद आदित्य को मृत समझकर बदमाश भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे।

पंप सेट पर आदित्य को लहूलुहान देख परिजनों व ग्रामीणों के होश उड़ गए। युवक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से ही पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें