अमेठी सिटी। गौरीगंज कोतवाली इलाके में बीते शुक्रवार को स्कूल से घर जा रही एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई। पिता ने अज्ञात के खिलाफ पुत्री को अगवा करने का केस दर्ज कराया है। गौरीगंज कोतवाली इलाके के एक ग्रामीण का कहना है कि उसका बेटा व 16 वर्षीय बेटी एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं।
10 मई को दोनों स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकले। उसका पुत्र तो घर पहुंचा, लेकिन पुत्री नहीं पहुंची। उसने स्कूल से पता किया तो मालूम हुआ कि दोनों बच्चे घर जा चुके हैं। कहीं पता न चलने पर उसने अज्ञात पर पुत्री को अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल चल रही है।