फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: माइनर कटी, गेहूं की तीन हेक्टेयर फसल डूबी

Mon, 18 Dec 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के गुन्नौर गांव की माइनर दो दिन में दो जगह कट गई। नहर कटने से तीन हेक्टेयर गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। नहर विभाग ने पानी कम करवा कर पटरी मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। शारदा सहायक खंड 49 नहर से गुन्नौर माइनर निकली है। इसी माइनर में शनिवार की रात सिद्धनाथ के खेत के पास माइनर की पटरी कट गई। रात में कटान होने के कारण इसकी जानकारी किसानों को रविवार की सुबह हुई। तब तक सिद्धनाथ, लाला बाबू, प्रवीण तिवारी, जगत, मंजीत महरा आदि किसानों की डेढ़ हेक्टेयर फसल जलमग्न हो गई। इसकी सूचना प्रधान सुजल सिंह ने नहर विभाग को दी।
विज्ञापन

रविवार को माइनर की पटरी धोबी के बाग के पास दोबारा कट गई। इस कटान से आसपास के लगभग डेढ़ हेक्टेयर खेत जलमग्न हो गए। पटरी कटने से किसान रामदेव, राजाराम गुप्ता, मूलचंद, मुल्कराज, राम जियावन, मिहिलाल, धोबी की बाग, सूर्यकली, अयोध्या गुप्ता, दल्लू आदि की फसल डूब गई। जिन किसानों ने हाल ही में गेहूं की बोआई की थी, उन्हें जलभराव से नुकसान हुआ। खबर लिखे जाने तक कटान बंद नहीं की गई थी। नहर विभाग के सहायक अभियंता चंद्रिका प्रसाद वर्मा ने बताया कि नहर का पानी कम करवा दिया गया है। पटरी की मरम्मत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें