फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विद्युत चोरी करने वाले पांच लोगों पर कार्रवाई

Fri, 06 Sep 2024 03:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी अमेठी सिटी। बिजली चोरी रोकने एवं राजस्व वृद्धि को लेकर बृहस्पतिवार को एक्सईएन की अगुवाई में पीठीपुर और अमेठी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला। दोनों विद्युत उपकेंद्र क्षेत्रों में 15 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए तो 12 से 72 हजार रुपये की वसूली की गई। वहीं, विद्युत चोरी में पकड़े गए पांच के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक्सईएन रोहित सिंह की अगुवाई में पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के गावं रायदेपुर, चचकापुर, इब्राहिमपुर और अमेठी के कटरा राजाहिम्मत सिंह व किठावर मार्ग पर एसडीओ लालजी यादव और जेई पंकज सिंह व कुलदीप की मौजूदगी में टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

एक्सईएन रोहित सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर बकायेदार 15 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। तीन उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने के साथ ही दो घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल किया गया है। बिजली चोरी कर रहे पांच के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। बताया कि सभी विद्युत केंद्रों को यह अभियान लगातार चलाए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें