फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गलत बिजली बिलिंग पर प्रभारी मंत्री खफा, कार्रवाई के आदेश

Thu, 27 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदमहर में निरीक्षण करते राज्य मंत्री
विज्ञापन
अमेठी। एक दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव पावर काॅरपोरेशन की कार्यप्रणाली से नाखुश दिखे। बिना मीटर लगाए अनावश्यक तौर पर भार बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बिल भेजने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता को कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही विजिलेंस टीम के गांव में जाकर फर्जी तरीके से जनता को परेशान करने की शिकायतों पर भी उन्होंने अफसरों को निगरानी करने के लिए कहा है। साफ कहा कि आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए, यह सभी अधिकारी सुनिश्चित कर लें।

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री ने दैवी आपदा के दौरान तत्काल पीड़ित परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा। नहरों की सिल्ट सफाई, टेल तक पानी पहुंचने की स्थिति के साथ अन्य योजनाओं की समीक्षा की। सड़कों का निर्माण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से कराने को कहा। प्रभारी मंत्री ने जिले में चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी ली एवं निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

अधिकारी अपना आचरण व व्यवहार नरम रखें
कहा कि बजट के अभाव में जो निर्माण कार्य रुके हुए हैं, उनमें धन आवंटन के लिए जिलाधिकारी की ओर से शासन को पत्र भिजवाएं। जनसामान्य के प्रति सभी अधिकारी अपना आचरण व व्यवहार नरम रखें। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी, सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम अर्पित गुप्ता, डीडीओ तेजभान सिंह, सीएमओ डा. अंशुमान सिंह, डीडीओ डीएन सिंह, पीडी डीआरडीए एश्वर्य यादव सहित अन्य मौजूद थे।



अस्पताल की व्यवस्था को बनाएं बेहतर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदमहर का प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। मरीजों को बेहतर उपचार मिले, इसके लिए हर य संभव प्रयास करने को कहा। साथ ही सीएमओ से जानकारी ली।


किसानों ने बयां किया दर्द
गुन्नौर गांव में चौपाल के दौरान किसानों ने सम्मान निधि न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित अफसरों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही ग्रामीणों को दी जा रही विकास योजनाओं का सत्यापन किया। इससे पहले मंत्री ने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें