फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अधूरी पड़ी परियोजनाओं पर प्रभारी मंत्री खफा

Fri, 30 Jun 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमृत सरोवर का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार मेंं अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री के निशाने पर जिले में चल रहे निर्माण कार्यों के संस्था प्रभारी रहे। मंत्री ने अधूरे पड़े निर्माण को चिंता का विषय बताते हुए आवंटित व उपभोग की गई धनराशि से जुड़ी जानकारी हासिल की। प्रभारी मंत्री गिरीश यादव शुक्रवार ने कलेक्ट्रेट में डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी डॉ. इलामारन ली के साथ विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री जनविकास योजना से स्वीकृति दस परियोजना के साथ अन्य परियोजना के अधूरे रहने का मामला संज्ञान में आने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। जिम्मेदारों से जानकारी लेते हुए कारण पूछा। कारण से संतुष्ट नहीं होने पर कहा कि यह स्थिति अच्छी नहीं है। प्रत्येक दशा में समय से मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा कर हैंडओवर करे अन्यथा की दशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्कूलों को निर्धारित 19 बिंदु पर संतृप्त करने को कहा। राशन वितरण, पेंशन योजना, आवास योजना, मनरेगा व समूह गठन की जानकारी लेते हुए सभी विभाग के अफसरों को संचालित योजना से प्रत्येक दशा में पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम एके सिंह समेत सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।
निरीक्षण के साथ लगाई चौपाल सुनी शिकायत
बैठक के बाद प्रभारी मंंत्री 33.64 लाख से निर्माणाधीन सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की जांच का निर्देश देते हुए समय से काम पूरा करने को कहा। वह जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधा, भोजन व दवा की जानकारी ली। अमेठी ब्लॉक के अगहर गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण करने के बाद पंचायत भवन में चौपाल लगाई। चौपाल में शिकायतों की सुनवाई का जिम्मेदारों को निस्तारण का निर्देश दिया। गांव में अमृतलाल के घर सहभोज कार्यक्रम के बाद मंत्री गोआश्रय केंद्र त्रिलोकपुर में गांवों को हरा चारा खिलाने के बाद संरक्षण व्यवस्था बेहतर रखने को जिम्मेदारी सीवीओ को दिया।

वरासत व विरासत में मिली अखिलेश को मिली सत्ता
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री के निशाने पर अखिलेश यादव रहे। कहा कि गठबंधन तो पहले भी हुआ। बुआ, बबुआ सब एक हुए लेकिन जनता ने नकार दिया। अखिलेश हताश व निराश है। उन्हें सत्ता वरासत व विरासत में मिली, जनादेश से नहीं। 2014 में सपा सरकार में ही भाजपा ने 73 सीट लोकसभा चुनाव में जीती, 2017 में अखिलेश के मुख्यमंत्री रहते हुए विधानसभा चुनाव मेंं 325 सीटें भाजपा को मिली। 2019 में 67 सीट भाजपा ने लोकसभा में जीती तो 2022 में विधानसभा में दो तिहाई सीट पर जनता ने भाजपा को जिम्मेदारी दी। जनता मोदी व योगी के साथ है गठबंधन एक बार फिर साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें