फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये

Fri, 30 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कस्बे में एक ट्रेडिंग कंपनी संचालक ने एक व्यक्ति को अपने झांसे में फंसा कर मोबिल फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठग लिए। ऑनलाइन ट्रांजक्शन से भुगतान करने के बाद पीड़ित चक्कर लगातार रहा। अब एसपी के आदेश पर गौरीगंज थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय थाने के असैदापुर वार्ड निवासी राजकुमार उपाध्याय से कस्बे में करीब एक साल पहले गोंडा जिले के धानेपुर बाजार निवासी विजय कुमार गुप्ता, अरुण कुमार व रीता देवी से मुलाकात हुई। तीनों ने अपने को साई कृपा ट्रेडर्स कंपनी का मालिक बताते हुए मोबिल कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने की बात कही। इसके लिए नौ लाख रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करने की बात कही।
इनके झांसे आकर उसने अलग-अलग खाते में नौ लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजक्शन किया। नौ लाख रुपये देने के बाद मोबिल कंपनी की फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो वह परेशान होकर उनके चक्कर लगाने लगा। पैसा वापसी का दबाव बनाने पर 100 रुपये के स्टांप पर लिखापढ़ी करने के बाद एक चेक देते हुए अप्रैल 2023 तक वापस करने की बात कही। इसी बीच इन लोगों ने मोबाइल स्वीच आफ कर प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित गोंडा तक गया तो मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। थकहार कर पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी डॉ. इलामारन जी. से की। एसपी के निर्देश पर गौरीगंज थाने में तीनों के खिलाफ केस दर्ज हुआ। एसएचओ अखंड देव मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश के साथ पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें