फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ग्रामीण रूटों पर जल्द चलेंगी मिनी बसें

Tue, 27 May 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी कस्बा ​​स्थित परिवहन निगम के स्टॉप पर खड़ी बसें। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। जिले के ग्रामीण इलाकों से गौरीगंज मुख्यालय तक पहुंचना अब और सुगम होगा। परिवहन निगम की ओर से अमेठी डिपो को जून में 20 नई मिनी बसें मिलेंगी। इन बसों को ग्रामीण रूटों पर चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे यात्रियों की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी।
विज्ञापन


अभी तक अमेठी डिपो से 55 बड़ी और तीन अनुबंधित बसें संचालित हो रही हैं। छोटे रूटों पर देर शाम यात्रियों को कोई सार्वजनिक सुविधा नहीं मिलती है। इससे मुसाफिरों को मजबूरी में अधिक किराया देकर निजी वाहनों में सफर करना पड़ता है।

नई मिनी बसों के आने पर सिंहपुर, बाजार शुकुल, तिलोई, इन्हौना, जामों, शाहगढ़, भादर, भेटुआ, संग्रामपुर और जगदीशपुर आदि रूटों पर पहली बार सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी। सिंहपुर निवासी शैलेश मिश्रा ने कहा कि गांव से मुख्यालय तक पहुंचने में 100-150 रुपये लग जाते हैं। अब सस्ता और सुरक्षित सफर संभव होगा।
विज्ञापन


तिलोई निवासी सरिता देवी ने कहा कि शाम के समय साधन नहीं मिलता है। अब रोडवेज की मिनी बसें चलेंगी तो निडर होकर यात्रा कर सकेंगी।


यात्रियों को मिलेगी सुविधा
निगम की ओर से मिलने वाली 40 सीट वाली मिनी बसें ग्रामीण रूटों पर संचालित की जाएंगी। यदि यात्री संख्या संतोषजनक रही तो इन रूटों पर बसों का प्रतिदिन नियमित संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

-काशी प्रसाद, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, अमेठी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें