भादर (अमेठी)। गुडुरी गांव में मंगलवार की सुबह चक्की के पट्टे में फंसकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीपरपुर थाना क्षेत्र के डिहवा मजरे गुडुरी गांव निवासी वासुदेव सिंह (44) गांव के पास स्थित अपने खेत में गेहूं की पिसाई सरसों की पेराई की चक्की लगाकर परिवार का भरण पोषण करते थे।
सोमवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे सरसों की पेराई कर रहे थे। अचानक चक्की में लगे पट्टे की चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते घर में कोहराम मच गया। मृतक का भाई व बड़ा बेटा बाहर रहता है। परिजनों ने घटना की जानकारी दोनों को दी।
मंगलवार को घर पहुंचे भाई ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। थानाध्यक्ष रामराज कुशवाहा ने बताया की मृतक के भाई द्वारा घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद