फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो बाइकों की भिड़ंत में अधेड़ की मौत, एक घायल

Wed, 04 Dec 2024 12:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। दो बाइकों की भिड़ंत में सोमवार रात अधेड़ सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया, जहां मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई।
विज्ञापन




कमरौली थाना क्षेत्र के नियावां निवासी संत कुमार (49) इसी थाना क्षेत्र के कमरौली गांव निवासी मौसेरे भतीजे धीरज कुमार (25) के साथ सोमवार को जामो थाना क्षेत्र के संभई स्थित राम भवन जायसवाल के यहां निमंत्रण में गए थे। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे बुद्धू का पुरवा के पास सामने से आ रही एक बाइक से टकराकर दोनों घायल हो गए।

हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक उनका इलाज कर रहे थे। मंगलवार की सुबह संत कुमार की मौत हो गई। बाइक चला रहे धीरज ने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन



पति की मौत के बाद पत्नी रेनू देवी का रो कर बुरा हाल है। उनके दोनों बेटे रामू और श्यामू जयपुर में रहते हैं। सूचना पाकर दोनों घर के लिए रवाना हो गए हैं। बहू ममता, खुशी व पौत्री दीपिका बिलख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें