फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच दिन में छह डिग्री चढ़ा पारा, उमस ने किया बेहाल

Fri, 17 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले में पिछले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बाजार, सरकारी कार्यालयों और बस स्टेशन पर लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाने और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


दोपहर के समय गौरीगंज के चौक बाजार, बस स्टेशन, कलेक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में उमस का असर साफ दिखाई दिया। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग दुकानों के बाहर लगे पंखों के सामने राहत तलाशते रहे। शीतल पेय, गन्ने का रस, लस्सी और ठंडे पानी की दुकानों पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ रही। कलेक्ट्रेट और विकास भवन पहुंचे फरियादी पेड़ों की छांव में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे, जबकि बस स्टेशन पर यात्री छायादार स्थानों में बसों की प्रतीक्षा करते दिखे।


राकेश कुमार ने बताया कि कुछ मिनट बाहर रहने पर ही कपड़े पसीने से भीग जा रहे हैं। सुषमा देवी ने कहा कि घर के अंदर भी कूलर और पंखे राहत नहीं दे पा रहे हैं। अमित सिंह के अनुसार बाइक से सफर करना मुश्किल हो गया है, जबकि रीना वर्मा ने बताया कि उमस के कारण बच्चों और बुजुर्गों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ जिले के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें