गौरीगंज स्थित पुलिस कार्यालय सभागार में बैठक में मौजूद व्यापारी। -स्रोत : विभाग
अमेठी सिटी। पुलिस कार्यालय सभागार में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने जिले के व्यापारी बंधुओं के साथ सुरक्षा को लेकर बैठक की। इसमें गौरीगंज सहित विभिन्न बाजारों के व्यापारी मौजूद रहे।
बैठक में व्यापारियों से संवाद करते हुए एएसपी ने ऑपरेशन दृष्टि अभियान के तहत अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। संदिग्ध मामला दिखने पर पुलिस को सूचना देने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकेगा और अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी।
एएसपी हरेंद्र कुमार ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में व्यापारियों ने बाजार में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, सीसीटीवी की निगरानी और स्थानीय विवादों के समाधान से जुड़ी कई बातें रखीं, जिन पर पुलिस अधिकारी ने जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।