फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारी भी करेंगे मरीजों का इलाज

Wed, 21 May 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग में तैनात प्रशासनिक अफसर भी अब सप्ताह में कम से कम दो दिन ओपीडी में मरीजों का उपचार करेंगे। ऐसे में मरीजों को उपचार में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर तैनात प्रशासनिक अधिकारी भी अब मरीजों का उपचार करेंगे। डॉक्टरों की कमी वाले सरकारी अस्पताल में ये अधिकारी सप्ताह में दो दिन ओपीडी करेंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि डॉक्टरों की कमी वाले अस्पतालों में एसीएमओ, सीएमएस, चिकित्सा अधीक्षक आदि अधिकारी सप्ताह में दो दिन कम से कम तीन घंटे ओपीडी करेंगे। संबंधित चिकित्सक अस्पताल का चयन कर संबंधित अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर वहां पर मरीजों का उपचार करेंगे।


गौरतलब हो कि जिले में विशेषज्ञ डॉक्टरों की काफी कमी है। वहीं, सीएमओ के अधीन कई विशेषज्ञ चिकित्सक प्रशासनिक कार्य संभाल रहे हैं। यदि इनकी ओपीडी शुरू हो गई तो लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। एसीएमओ डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. राम प्रसाद बाल रोग विशेषज्ञ हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह भी बाल रोग विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन



एसीएमओ डॉ. एनके मिश्र और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल एनेस्थेटिक हैं। वहीं, सीएमओ आफिस में एमबीबीएस डॉ. पीके उपाध्याय व डॉ. पीयूष गाेयल हैं। हालांकि सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल प्रशासनिक दायित्व संभालने के साथ ही ऑपरेशन में बतौर एनेस्थेटिक सहयोग कर रहे हैं।




आदेश का कराया जाएगा अनुपालन
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशक का पत्र मिला है। रोस्टर तैयार कर आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। वैसे भी जहां जरूरत पड़ती है, वह स्वयं भी तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को भेजकर सेवाएं दिलाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें