फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धरने पर बैठीं मर्चेंट नेवी कर्मी की पत्नी

Tue, 07 Oct 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के उमापुर गानपाट्टी में धरने पर बैठे मृतक मर्चेंट नेवी कर्मी विमल साहू के परिजन। स्त्रोत
विज्ञापन
अमेठी। उमापुर गानापट्टी निवासी मर्चेंट नेवी कर्मी विमल साहू की संदिग्ध हालात में मौत मामले में पुलिस के ढुलमुल रवैए से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन



मृतक की पत्नी मालती ने रविवार को आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर दी थीं, लेकिन देर रात तक प्राथमिकी दर्ज न होने से नाराज होकर सोमवार को परिवार के साथ घर के बाहर धरने पर बैठ गईं। देर शाम तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई।


मालती ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता और न्याय नहीं मिलता, वह धरना समाप्त नहीं करेंगी। उन्होंने बताया कि उनके पति को आठ महीनों से लगातार धमकियां मिल रही थीं। तीन दिन पहले भी आरोपी ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजा था कि तेरा पति मर जाएगा। हत्या कर दूंगा। 10 साल से ज्यादा सजा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मालती ने कहा कि उनके पास धमकियों और शिकायतों के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं, फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाली में तैनात यही कोतवाल उस समय भी पद पर थे, जब उनके पति ने शिकायत दी थी, लेकिन तब भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें