अमेठी। निर्वाचन से संबंधित यदि किसी को कोई जानकारी, सुझाव या शिकायत करनी है तो एचएएल गेस्ट हाउस, मुंशीगंज में सुबह 10 से 11 बजे तक तथा शाम 05 से 06 बजे तक प्रेक्षकों से मिलकर तथा दूरभाष के माध्यम से अपनी बात रखी जा सकती है।
मंगलवार को एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने अमेठी में सामान्य प्रेक्षक के तौर पर डॉ. एन. युवराज, पुलिस प्रेक्षक दीपक गहलावत, व्यय प्रेक्षक संजय कुमार को नामित किया है। सभी प्रेक्षकों के प्रवास की व्यवस्था एचएएल कोरवा मुंशीगंज के गेस्ट हाउस में की गई है। गेस्ट हाउस में बनाए गए कंट्रोल रूम का नंबर- 05368-298509 है।
बताया कि सामान्य प्रेक्षक के साथ लाइजनिंग ऑफिसर के रूप में राजेश यादव अधिशासी अभियंता नलकूप खंड अमेठी मोबाइल नंबर- 8765246099, पुलिस प्रेक्षक के साथ लाइजनिंग ऑफिसर उप निरीक्षक दयाशंकर मिश्र मोबाइल नंबर- 9140388404 तथा व्यय प्रेक्षक के साथ लाइजनिंग ऑफिसर के रूप में गोविंद यादव सहायक श्रमायुक्त मोबाइल नंबर- 9760880281 को लगाया गया है। सामान्य प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 8858022856, पुलिस प्रेक्षक का 7080322856 तथा व्यय प्रेक्षक का 7080822856 है।