फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेडिकल स्टोर से नकदी सहित दवाएं चोरी

Sun, 15 Sep 2024 05:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के राजाफत्तेपुर कस्बे में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर से नकदी सहित दवाएं पार कर दी। वहीं, तीन अन्य स्थानों पर गृहस्वामियों के जाग जाने पर चोरों को भागना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मुकीम मेडिकल स्टोर के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी 20 हजार रुपये नकदी, एक लैपटॉप समेत बड़ी मात्रा में दवाओं चोरी कर ली। इसके बाद चोर इस्लाम के घर में घुस गए। खटपट की आवाज सुन घर वालों की नींद खुल गई तो चोरों को भागना पड़ा। चोरों ने कस्बे के ही गंगा सागर सोनी की सराफा दुकान व कस्बे में किराये के मकान में रहने वाले शिक्षक के यहां भी चोरी का प्रयास किया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें