फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दवा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 16 May 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान मौजूद दवा विक्रेता। स्रोत: स्थानीय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ई-फार्मेसी संचालन और दवा कारोबार से जुड़ी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को दवा व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सात्विक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर मांगों के समर्थन में 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बंद की जानकारी दी।
विज्ञापन



जिला औषधि विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार अग्रहरि ने कहा कि संगठन की ओर से केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांग उठाने के बावजूद अवैध ई-फार्मेसी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे छोटे और मध्यम दवा कारोबारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि आल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स की ओर से लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर बंद का आह्वान किया गया है।


व्यापारियों ने कई अधिसूचनाओं को वापस लेने, अवैध ई-फार्मेसी पर रोक लगाने और बड़े कॉर्पोरेट समूहों की प्रीडेटरी प्राइसिंग बंद कराने की मांग उठाई। व्यापारियों ने कहा कि बिना चिकित्सकीय परामर्श दवाओं की बिक्री और प्रिस्क्रिप्शन के दुरुपयोग से जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान विकास माहेश्वरी, गोपाल बरनवाल, अवधेश अग्रवाल, विनय कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह, आशुतोष तिवारी और विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें