फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिना लाइसेंस चलता मिला मेडिकल स्टोर, दवाएं सील

Sat, 22 Jul 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी): बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने की शिकायत पर शुक्रवार को औषधि निरीक्षक ने छापेमारी की। 21 तरह की लगभग 14 हजार से अधिक कीमत की दवाओं को सील कर नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

रामगंज बाजार में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। औषधि निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने रामगंज बाजार पहुंचकर आदर्श मेडिकल स्टोर की जांच की। मेडिकल स्टोर संचालक आदर्श ने उन्हें बताया कि उसके पास कोई औषधि लाइसेंस नहीं है। औषधि निरीक्षक ने एक औषधि का नमूना भरकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ न्यायालय ने परिवाद दाखिल किया जाएगा।
इधर, रामगंज बाजार में औषधि निरीक्षक के पहुंचने की सूचना पर कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर भाग गए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर का संचालन दंडनीय अपराध है। मेडिकल स्टोर संचालित मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें