फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेडिकल कॉलेज को मिली 15 सीटों की स्वीकृति

Sun, 16 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई स्थित स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय को राष्ट्रीय बोर्ड की ओर से अलग-अलग विभागों से 14 सीटों की नई स्वीकृति मिली हैं। जिसमें प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग व एनेस्थीसिया में चार-चार डिप्लोमा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा मेडिसिन में दो डिग्री सीटें भी मंजूर हुई हैं।
विज्ञापन



डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त उच्च-स्तरीय स्नातकोत्तर प्रशिक्षण व्यवस्था है, जो क्लिनिकल अभ्यास, अनुसंधान अभिरुचि और उत्कृष्ट रोगी-सेवा पर आधारित है। नई सीटों की उपलब्धता से संस्थान में विशेषज्ञों की नई पीढ़ी तैयार होगी, साथ ही अमेठी सहित आसपास के क्षेत्रों में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी।



स्वीकृत सीटें शिक्षण व्यवस्था, क्लिनिकल प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सुविधाओं में सकारात्मक बदलाव लाएंगी। इससे मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा, वहीं छात्रों को उच्च गुणवत्ता का वातावरण मिलेगा। प्राचार्य डॉ. रीना शर्मा ने कहा कि डीएनबी सीटों की यह स्वीकृति कॉलेज के लिए उपलब्धि है। प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि नई स्वीकृति से कार्यक्रम और सशक्त होगा। रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी विषयों में भी सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है। कहा कि 14 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें