फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची जनसाधारण एक्सप्रेस

Sun, 16 Nov 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर शनिवार को ट्रेनों का संचालन देरी से होने से यात्रियों को परेशानी हुई। शुक्रवार रात गौरीगंज आने वाली आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से शनिवार सुबह पहुंची। इसी तरह प्रयागराज संगम पैसेंजर सहित कई ट्रेनें निर्धारित समय से देर से आईं। इससे यात्रियों का रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस शुक्रवार रात 11:52 बजे पहुंचनी थी, मगर वह शनिवार सुबह 4:32 बजे गौरीगंज पहुंची। दानापुर-आनंद विहार अप जनसाधारण एक्सप्रेस भी लगभग तीन घंटे देरी से आई। इसके अलावा गरीब रथ, अप व डाउन जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस और वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे लेट रहीं। सबसे अधिक असर प्रयागराज संगम-लखनऊ पैसेंजर के यात्रियों पर पड़ा। यह ट्रेन करीब तीन घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची।

इस ट्रेन से लखनऊ, रायबरेली और छोटे स्टेशनों तक सफर करने वाले लोगों को प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें अपरिहार्य कारण से विलंब से आईं। यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति की जानकारी समय-समय पर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें