अमेठी सिटी। शहर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में मंगलवार को ओपन स्टेट आमंत्रण पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ मनोज कुमार मिश्र ने किया।
फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच मऊ और अमेठी टीम के बीच हुआ। मऊ की टीम ने पांच गोल से अमेठी टीम को पराजित कर दिया। दूसरा मैच गाजीपुर व गोरखपुर टीम के बीच हुआ। कड़े मुकाबले के बीच गाजीपुर टीम ने एक गोल से मैच में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के बाद विजेता दोनों टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, मो. मोसर्रफ खां आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जैशब, अकील, रवि शर्मा सहित अन्य लोगों ने निभाई। इस दौरान तमाम दर्शक मौजूद रहे।