फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बसपा नेता की कार पर नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला

Mon, 10 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 हमले में क्षतिग्रस्त बसपा नेता का वाहन। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज में रविवार देर रात बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बसपा नेता शशिकांत तिवारी की कार पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। शशिकांत ने लाइसेंसी पिस्टल निकाली तो हमलावर बाइक से भाग निकले। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



शशिकांत तिवारी के अनुसार रविवार रात वह कार से घर जा रहे थे। जामो रोड पर बाइक सवार तीन नकाबपोश लोगों ने उनकी कार को रोककर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वह घबरा गए। उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली, जिसके बाद तीनों हमलावर मौके से भाग निकले। हमले में कार क्षतिग्रस्त हो गई।

शशिकांत तिवारी पूर्व में बसपा के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं। उनकी पत्नी रागिनी तिवारी ने वर्ष 2022 में अमेठी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। शशिकांत का आरोप है कि दो दिन पहले एक जनप्रतिनिधि ने ब्राह्मणों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से बयान का विरोध किया था।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि इसी विरोध के बाद उन पर हमला किया गया। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें