फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Wed, 27 Nov 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
महिमा (फाइल फोटो)
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। थाना क्षेत्र शिवरतनगंज में बुधवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर मेहमानपुर गांव निवासी राम मनोहर मिश्र के बेटे रोहित की शादी बाराबंकी जिले के सुबेह थाना क्षेत्र स्थित अहीर निवासी महिमा के साथ 4 मार्च 24 को हुई थी। बुधवार सुबह महिमा कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली। घटना के समय उसका पति ट्रैक्टर लेकर खेत गया था जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे।

घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच महिला को फंदे से उतारकर परिजनों ने सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतका के पिता संजय तिवारी परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। मायके वाले घटना को लेकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि महिमा के शरीर पर चोट के भी निशान हैं। एसएचओ सच्चिदानंद राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पिता की तहरीर पर पति सहित अन्य ससुरालीजनों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


अंगूठी देने के बावजूद कर दी बेटी की हत्या
महिमा की मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं मां रूपारानी रोते हुए कह रही थीं कि उनकी बेटी को मार डाला। कहा कि अंगूठी मांगी, किसी तरह व्यवस्था कर दानाद को अंगूठी भी दे दी लेकिन दहेज की मांग बढ़ती रही। रोते हुए कहा कि शादी के बाद से ही दामाद लगातार बेटी को मारता-पीटता था।


बेटी का शव देख बेहोश होकर गिरे पिता
मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पिता संजय तिवारी बेटी का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। रोते-रोते गिरकर बेहोश हो गए। साथ आए परिजनों ने संभाला तो होश में आते ही पूरा अस्पताल परिसर रोने की आवाज से गूंज उठा। पिता ने बताया कि हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया था। कहा कि बेटी की हत्या करने के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव छोड़कर भाग निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें