फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 27 Mar 2024 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर(अमेठी)। इन्हौना थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। इन्हौना थाना क्षेत्र के राजा फत्तेपुर गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र सुरेश कुमार बाजपेई की शादी 2002 में निहाल सिंह मजरे पाकर गांव निवासी राजेंद्र कुमार के बेटी सरिता से हुई थी। मृतक को कोई संतान नहीं हुई थी। रविवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। पेट में दर्द होने की शिकायत पर उसे जगदीशपुर के बीएचएल स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सरिता (42) मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विवाहिता के मौत की सूचना पर पहुंचे भाई अंजनी कुमार थाने पर तहरीर देकर ससुरालीजनों पर सरिता को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। विवाहिता के भाई अंजनी का आरोप है कि पुलिस उसकी तहरीर पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
फिलहाल सूचना के बाद पुलिस ने पति मनोज की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया। एसएचओ पंकज द्विवेदी ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से सिर्फ मौखिक आरोप लगाया जा रहा है। कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा, जिसके बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें