फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नाली के विवाद दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

Wed, 27 Mar 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र के दादरा गांव में होली के दिन नाली के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिला समेत छह लोग घायल हुए। चोटिलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के दादरा गांव में होली के दिन नाली में पानी के बहने को लेकर राजमणि तिवारी व अनिल कनौजिया का पक्ष आमने सामने आ गया। दोनों पक्षों में हो रही कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में एक पक्ष से राजमणि, अशोक तिवारी व उनकी मां गायत्री जबकि दूसरे पक्ष से अनिल, सुनील व सुरजा देवी घायल हो गई।
विवाद के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच व कार्रवाई में जुटी है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि एक पक्ष से राजमणि तिवारी तो दूसरे पक्ष से सुनील की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें