फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाहिता की मौत, अस्पताल में शव छोड़कर भागे ससुरालीजन

Fri, 07 Feb 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ने के बाद मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल पहुंचाई गई विवाहिता की मौत की जानकारी होते ही ससुरालीजन शव छोड़कर भाग निकले। घटना की जानकारी के बाद मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन



अमेठी कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षक दिनेश प्रकाश श्रीवास्तव की बेटी अल्पना की शादी वर्ष 2009 में रायबरेली जिले के नसीराबाद थानाक्षेत्र के सराय काधा गांव निवासी गौरव श्रीवास्तव के साथ हुई थी। दिनेश का आरोप है कि पति व ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते हुए हत्या करने की लगातार धमकी दे रहे थे। गत 11 नवंबर को नसीराबाद थाने में शिकायत करने के बाद सुलह-समझौता भी हुआ था, लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना कम नहीं हुई।




ससुरालीजनों ने बुधवार शाम फोन कर अल्पना की तबीयत खराब होने की जानकारी देेते हुए उन्हें मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल बुलाया। वह परिवार के साथ अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि बेटी की मौत हो चुकी है और पति व अन्य ससुरालीजन अस्पताल से भाग गए थे। डॉक्टरों ने बताया कि अल्पना की मौत पहले ही हो चुकी थी। उसे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन



अल्पना का शव घर लाने के बाद दिनेश ने ससुरालीजनों से संपर्क किया तो वे अभद्रता करने लगे। इस पर दिनेश ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि दिनेश की सूचना पर पंचायतनामा के आधार पर पोस्टमार्टम करवाया गया है। प्रकरण नसीराबाद थाने से संबंधित है। पोस्टमार्टम हाउस से ससुरालीजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए नसीराबाद ले कर गए हैं।



भाई ने कहा- साजिश कर हत्या की गई है...
विवाहिता के सीढ़ी से गिर कर घायल होने की बात कह कर ससुरालीजन निजी अस्पताल ले गए, वहां के डॉक्टर ने सब कुछ नार्मल होने की बात कह कर डिस्चार्ज दिया। ससुरालीजन घर जाने के बजाय विवाहिता को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया और मृत्यु प्रमाणपत्र भी बना दिया। भाई अनूप का आरोप है कि बहन की साजिश के तहत हत्या की गई है। उसने बताया कि निजी अस्पताल में सब कुछ ठीक होने के बावजूद ससुरालीजन अल्पना को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब एक घंटे में ऐसा क्या हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो पोस्टमार्टम में भी मौत का सही कारण स्पष्ट नही हो पाया, जिसके बाद बिसरा सुरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें