फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विवाहिता की मौत, परिजनों ने गलत इलाज का लगाया आरोप

Sun, 16 Jun 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजन एक निजी चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगा शव घर पर रखा है। परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी है। अफसरों के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू करा दी है। छावनी गांव निवासी महेश प्रसाद ने अफसरों से शिकायत की है। आरोप है कि उनकी बहू नीलम (26) पत्नी राहुल की तबीयत शुक्रवार रात में अचानक खराब हुई। उसे रात एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। आरोप लगाया है कि डॉक्टर द्वारा गलत ढंग से इलाज किया गया, और कई तरह के गलत इंजेक्शन लगाए गए। उसकी बहू की तबीयत बिगड़ती गई।
विज्ञापन

तबीयत में सुधार नहीं हुआ, फिर भी डाॅक्टर ने घर भेज दिया। घर ले गए तो तबीयत और खराब हुई। इसके बाद उसे संजय गांधी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह महेश प्रसाद ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर निजी डॉक्टर के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद टीम को गांव भेजा गया था। परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं है। संबंधित चिकित्सक को दस्तावेजों सहित तलब किया है। एसएचओ मुंशीगंज शिव नारायण सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मृतका का शव उसके घर पर रखा था। घर के लोगों किसी परिजन के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें