अमेठी सिटी। भीषण गर्मी में जिला मुख्यालय के बरनाटीकर उपकेंद्र के ऐंधी फीडर पर दिन में 12 घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिला मुख्यालय गौरीगंज से जायस रोड पर करीब दो किमी आगे बरनाटीकर बिजली उपकेंद्र स्थित है। ऐंधी फीडर में करीब एक हजार बिजली कनेक्शन हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि कई दिनों से सुबह सात बजे से बिजली काट दी जा रही है। उपकेंद्र के जेई ऋषि गुप्ता ने बताया कि ऐंधी फीडर में तार बदलने का कार्य किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के बिजनेस प्लान में आरडीएसएस योजना के तहत कार्य कई दिनों से नियमित रूप से कराया जा रहा है। अवर अभियंता ने बताया कि शीघ्र ही मनीपुर व बाबूगंज फीडर में तार बदलने का कार्य किया जाएगा।
फ्यूज उड़ने से रातभर गुल रही बिजलीइन्हौंना। बिजली उपकेंद्र, इन्हौंना के ओटिया गांव में रातभर बिजली की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा। शुक्रवार की शाम को बिजली कटी तो शनिवार सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। ग्रामीण मानवेंद्र प्रताप ने बताया कि बिजली कटौती से भीषण गर्मी में लोग सो नहीं सके। ऊर्जा निगम के जेई सुनील मौर्या ने बताया कि फ्यूज कटने से दिक्कत आई थी, जिसे ठीक कर लिया गया है।