मुसाफिरखाना (अमेठी)। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं गर्भवती होने पर धोखा देने का एक मामला शुक्रवार की देर शाम सार्वजनिक हुआ। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का डेढ़ साल से सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे मियां निवासी मो कैफ से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी युवक शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती को धोखे का एहसास तब हुआ जब उसके गर्भवती होने की बात कहते हुए युवक से शादी करने की बात कही। इस पर आरोपी युवक ने पल्ला झाड़कर निकाह करने से इंकार कर दिया। युवक के इंकार करने पर पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी।
शुक्रवार शाम थाने पहुंचे युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराते हुए शनिवार को युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। एसएचओ विनोद सिंह ने पीडि़ता की तहरीर पर केस दर्ज करने व आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। बताया कि जांच के बाद साक्ष्य समेत आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया जाएगा।